विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: यूपी में दो ​दिन बारिश-ओले का यलो अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत!

Published: Sat, 14 Mar 2026 07:05 AM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2026 02:22 PM (IST)

15 और 16 मार्च को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फाइल।

फाइल।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बांदा में अब तक सर्वाधिक 40.2 डिग्री और हमीरपुर में 37.2 डिग्री जैसी भीषण गर्मी के बाद अब उत्तर प्रदेश को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 15 मार्च से प्रदेश को प्रभावित करेगा। इसके चलते 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश, 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।

गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार 15-16 मार्च को पूर्वांचल, तराई और बुंदेलखंड के जिलों में खासतौर पर असर होगा। देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी आदि जिलों में ओला गिरने की संभावना है। तेज हवाएं 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री तक गिर जाएगा। सुबह का कोहरा भी खत्म हो जाएगा।

किसानों के लिए चेतावनी

किसानों के लिए चेतावनी है। गेहूं, सरसों, मटर, चना जैसी फसलें पकने के करीब हैं। ओले और तेज हवा से फसल गिरने, दाने झड़ने का खतरा है। विभाग की सलाह है – पकी फसल काट लें, पौधों को सहारा दें, खेत में जल निकासी का इंतजाम रखें।

आम लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी। गरज-चमक के समय घर के अंदर रहें, बिजली के उपकरण अनप्लग करें, पेड़ों के नीचे न खड़े हों। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

मौसम विभाग ने ‘मौसम’, ‘मेघदूत’ और ‘दामिनी’ ऐप डाउनलोड करने की अपील की है। 15-16 मार्च को बारिश-ओला के साथ ठंडक आएगी। अभी दो दिन और गर्मी सहनी पड़ेगी, लेकिन राहत नजदीक है।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी, बिजली खपत बढ़ी; कैसा रहेगा आज का मौसम?

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन पहाड़ों पर वर्षा और आंधी का अलर्ट