यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।
-1791278445816_m.webp)
यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर तक बारिश और आंधी का दौर।
दक्षिणी-पूर्वी यूपी में 6 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना।
तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, साइक्लोन सर्कुलेशन और मौसम प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, गर्जन और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। इस मौसमी प्रभाव के कारण 6 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम
6 से 9 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 6 और 7 अक्टूबर को क्षेत्र में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 8 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट रहेगा।
पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम
6 से 10 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 6 से 8 अक्टूबर के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
आम लोगों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने खराब मौसम और तेज हवाओं के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। किसानों को कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने और तेज हवाओं से बागवानी फसलों को बचाने के उपाय करने को कहा गया है।
