यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather News: लखनऊ में गर्मी बढ़ेगी, यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट
लखनऊ में मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को दिन में धूप छांव की स्थिति बनी रहीं लेकिन तापमान सामान्य ...और पढ़ें

HighLights
- बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव हुआ तेज
- बारिश से गेहूं की फसल पर पड़ सकता है असर
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update Today: प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को लखनऊ में दिन में धूप छांव की स्थिति बनी रहीं, लेकिन तापमान सामान्य से अधिक रहा। अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार को तापमान और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात हो सकता है।
तीन अप्रैल को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।
इसे भी पढ़ें- UP Weather News: मार्च में रही गर्मी से राहत पर अप्रैल बनेगा आफत, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट
इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार तक कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार बन रहे हैं, लखनऊ में बारिश नहीं है, चार अप्रैल शुक्रवार के बाद लखनऊ में तापमान धीरे- धीरे बढ़ेगा।
.jpg)
मुंह ढक कर जाती बाइक सवार महिला। जागरण
आज बारिश की आशंका
प्रयागराज में बादलों की घेराबंदी के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़क गया। अचानक साफ आसमान से बादलों से घिरे आकाश ने किसानों के माथे पर बल ला दिया है। मौसम विभाग ने भी गुरुवार को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई है। गेहूं कटकर खेतों पर पड़े हैं और ऐसी स्थिति में बारिश हुई तो इसका असर किसानों पर गहरा पड़ेगा।
बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव तेज हुआ है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस था, वह बुधवार को पांच डिग्री गिरकर 34.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जो 16.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 21.0 डिग्री सेल्सियस हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को तपिश से कुछ राहत मिली और 40 डिग्री के करीब जा रहा पारा वापस लौट आया।
इसे भी पढ़ें- PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना का सर्वे एक महीने बढ़ा, अपने पक्के घर के लिए जल्द करें आवेदन
बारिश हुई तो गेहूं पर असर पड़ना तय है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही किसान गेहूं की कटाई में व्यस्त होते हैं। बारिश और तेज हवाओं से खड़ी फसल गिरने और भींगने का खतरा बढ़ सकता है। इस समय आम के बौर (मंजर) आने का मौसम है। आंधी-बारिश से आम के फूल झड़ सकते हैं। हालांकि जिन किसानों ने गर्मी की सब्जियों की बुआई की है, उनके लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है।
कृषि विज्ञानियों ने कहा कि फसल की कटाई जल्द से जल्द पूरी कर लें और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखें। कटाई के बाद फसल को खुले में न रखें, बारिश से बचाने के लिए तिरपाल आदि का उपयोग करें। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से अप्रैल के बाद मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
