Move to Jagran APP

UP Weather News : कोहरा-पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवा ने बढ़ाई यूपी में गलन, कल छाई रहेगी बदली

UP Weather News लखनऊ में चार डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान सहारनपुर जमाव की ओर पारा शून्य पर। कई जिलों में बादलों ने घेरा आसमान कड़ाके की सर्दी से घरों में दुबके लोग। तीन से पांच जनवरी पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी हो सकती है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 06:45 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 08:41 AM (IST)
UP Weather News : कोहरा-पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवा ने बढ़ाई यूपी में गलन, कल छाई रहेगी बदली
UP Weather News: लखनऊ में चार डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, सहारनपुर जमाव की ओर, पारा शून्य पर।

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather News : नए साल के दस्तक देते ही ठंड का अहसास कराया। शुक्रवार को ठंडी हवाओं की मार रही। घनघोर कोहरा भी सुबह छाया रहा। ऐसे में अधिकतम-न्यूनतम पारा में गिरावट रहेगी। वहीं, शनिवार को शहर में बदली की आवाजाही रहेगी। तीन से पांच जनवरी को लखनऊ में बारिश भी हो सकती है। ऐसे में पारा में और गिरावट आएगी। आज अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम चार डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, अब ठंड बढ़ेगी। पाक व जम्मू-कश्मीर के पास विक्षोभ बन रहा है। ऐसे में यूपी में मौसम करवट ले रहा है। शुक्रवार से पश्चिमी यूपी में बादलों का डेरा रहेगा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। दो जनवरी को लखनऊ व आस-पास के जनपदों में बादलों की आवाजाही रहेगी। वहीं, तीन जनवरी से पांच जनवरी तक लखनऊ समेत कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान शहर में ठंडी हवा भी चलेंगी। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम पारा में भी गिरावट आएगी। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सि‍यस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सि‍यस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। वहीं नए साल में कड़ाके की ठंड होगी। पहले दिन से ही बर्फीली हवाएं गलन में इजाफा करेंगी। गुरुवार को हरदोई में 3.6 डिग्री न्यूनतम पारा में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे ही कानपुर में 4.2, चुर्क में 3.6, बहराइच में 4.2, बांदा में 4.1 व बरेली में 4 डिग्री न्यूनतम पारा में कमी पाई गई।

पश्चिम में शीतलहर व कोहरे का कहर

पहाड़ों में हिमपात के कारण सहारनपुर व मेरठ मंडल में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के साथ ही कोहरे का कहर जारी है। सहारनपुर तो जमाव के करीब पहुंच गया है। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री रहा। अन्य जिलों का पारा भी लुढ़का है। मौसम विज्ञानी नए साल की शुरुआत में तापमान के और नीचे जाने की संभावना जता रहे हैं। इस दौरान कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। शीतलहर के चलते लोग घरों में कैद रहे। बागपत का न्यूनतम तापमान 2.1, बुलंदशहर का तीन, मुजफ्फरनगर का 3.2, बिजनौर का 4.2 व मेरठ का 4.6 डिग्री दर्ज किया गया।

बरेली-मुरादाबाद में छाए बादल

बरेली में गुरुवार को सर्द हवा के सामने दोपहर को कुछ देर के लिए निकली धूप टिक नहीं सकी। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 और अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक रह सकता है। बादल छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मुरादाबाद में भी गुरुवार को बादलों ने डेरा जमा लिया है। यहां न्यूनतम पारा पांच डिग्री तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तीन व चार जनवरी को बारिश भी हो सकती है। प्रयागराज में भी पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर पडऩे लगा है। विशेषज्ञों के मुताबिक यहां दिन में ठंड का अहसास कम होगा, लेकिन रात में ठंड के साथ गलन बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते नए साल पर बारिश की आशंका क्षीण हो गई है। 

कानपुर में सबसे ठंडे रहे दिन-रात

कानपुर में शीतलहर की वजह से बुधवार रात और गुरुवार का दिन इस सीजन में सबसे ठंडे रहे। अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को एक ही दिन में दोपहर में पारा करीब पांच डिग्री गिरने से लोग कांपते रहे। इटावा में गुरुवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तो कानपुर देहात में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रहा। इसके अलावा कन्नौज, उन्नाव में न्यूनतम तापमान चार डिग्री, हमीरपुर, उरई, औरैया में पांच, फतेहपुर में सात तथा बांदा व फर्रुखाबाद में आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

जिलों का हाल 

गुरुवार को सामान्य से नीचे आया न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • हरदोई : 3.6 
  • कानपुर : 4.2
  • बहराइच : 4.2
  • बांदा : 4.1 
  • बरेली : 4.0 

गुरुवार को शहरों का एक्यूआइ 

  • ग्रेटर नोएडा : 394
  • आगरा : 310
  • बुलंदशहर : 399
  • कानपुर : 312 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.