20 September Ka Mausam: पूर्वी यूपी में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, जबकि कुछ इलाकों में उमस बढ़ रही है। मौसम ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पूर्वी यूपी में 19, 23-25 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश।
पश्चिमी यूपी में 19 और 25 सितंबर को छिटपुट बारिश संभव।
22 सितंबर के बाद बारिश थमने से तापमान में होगी बढ़ोतरी।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई इलाकों में तापमान बढ़ने से लोग उमस का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटे में यूपी के कई हिस्सों में बारिश का दर्ज की गई। वहीं, कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी जानकारी सामने आई है। प्रदेश में आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
यूपी में बारिश का पूर्वानुमान
IMD ने यूपी में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा, लोगों को जलभराव वाले स्थानों में न आने की सलाह दी गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग ने यूपी के पूर्वी हिस्से में 19 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 20, 21 और 22 सितंबर को मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है। इसके साथ ही, 23, 24 और 25 सितंबर में कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: IMD के अनुसार, 19 सितंबर को कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। 20-24 सितंबर के बीच पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके साथ ही, 25 सितंबर को कई हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
मौसम पूरी तरह साफ होने का अनुमान
मौसम विभाग की मानें तो 22 सितंबर के बाद से पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम जाएगा। इसके बाद बादलों का असर घटने से धूप तीखी हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
