यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? पूर्वी इलाकों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में साइक्लोन सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
पूर्वी यूपी में 1-2 नवंबर को हल्की बारिश संभव।
पश्चिमी यूपी में 7 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा।
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का आंशिक असर पूर्वी यूपी पर।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के वायुमंडल में बने साइक्लोन सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
पूर्वी यूपी में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, वायुमंडल की निचली परतों में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 1 और 2 नवंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। साथ ही हल्का कोहरा भी छाए रहने की उम्मीद है।
पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में भी 7 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि यहां भी सुबह-शाम में हल्की ठंड महसूस होगी और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का मुख्य असर दक्षिण भारत और तटीय राज्यों पर पड़ रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसके आंशिक मौसमी प्रभाव के कारण केवल पूर्वी हिस्सों में हल्की वर्षा और कोहरे की स्थिति बनी हुई है।