विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18 September Ka Mausam: पूर्वी यूपी में हल्की बारिश की संभावना, आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

Published: Thu, 17 Sep 2026 05:37 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी है, जबकि कुछ जगहों पर गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पूर्वी यूपी में 17-19 सितंबर तक हल्की बारिश संभव।

  2. पश्चिमी यूपी में 17-19 सितंबर तक छिटपुट बारिश का अनुमान।

  3. 22 सितंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जगहों पर तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हैं। इसके साथ ही, आने वाले दिनों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं, अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना नहीं है। जबकि कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी में बारिश को लेकर पूर्वानुमान

प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश को लेकर मौसम विभाग के तरफ से पूर्वानुमान जारी किया गया है। कई जगहों पर मौसम शुष्क रहने की भी बात रही गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग ने 17 से 19 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इसके अलावा, 20 सितंबर से 23 सितंबर के बीच मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: IMD के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 19 सितंबर के बीच केवल छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 20 सितंबर के बाद मौसम शुष्क कहने का अनुमान है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं 22 सितंबर से पूरे राज्य में वर्षा थम जाने के साथ ही मौसम शुष्क होने की संभावना है।

19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून वापसी आरंभ होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश से विदा हो जाएगा मानसून, थम जाएगी बारिश