यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? पश्चिमी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी सप्ताह के लिए उत्तर प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य के ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
पश्चिमी यूपी में 11-16 अक्टूबर तक बारिश और गरज-चमक।
पूर्वी यूपी में 15-16 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना।
किसानों को फसल सुरक्षा के लिए मौसम अनुसार कार्य करने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, आगामी सप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम प्रणाली में हो रहे बदलावों के कारण राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिलेगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 11 अक्टूबर को राज्य के पश्चिमी जिलों में गरज-चमक और बिजली कड़कने का भी अनुमान जताया गया है। हालांकि, 17 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 15 और 16 अक्टूबर को क्षेत्र में हल्की बारिश या छिटपुट बौछारें पड़ने की उम्मीद है। 17 अक्टूबर को पुनः मौसम शुष्क हो सकता है।
मौसम प्रणालियों का प्रभाव
उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश तक निचले ट्रोपोस्फेयर स्तर पर बनी ट्रफ रेखा और चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में यह हलचल देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी गई है कि तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए अपनी फसलों की सुरक्षा और कटाई के बाद के कार्यों को मौसम के रुख के अनुसार ही करें।
यह भी पढ़ें- यूपी में 6% ब्याज पर मिलेगा 6 लाख तक का कृषि लोन, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के सोमवार से शुरू होंगे आवेदन
