विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: प्रदेश में अगले 7 दिनों तक साफ रहेगा मौसम, सुबह-शाम महसूस होगी हल्की ठंड

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:36 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 07:40 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है, अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. अगले सात दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना।

  2. दिन और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट।

  3. हरदोई में 16 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश की गतिविधियां थमने के बाद अब तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बढ़ेगी, जबकि दिन में धूप निकलने के कारण हल्की गर्माहट बनी रह सकती है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भी मौसम का यही रुख देखने को मिला। दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास हुआ, जबकि रात के समय तापमान में गिरावट के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। मौसम में बदलाव के साथ रात के तापमान में गिरावट होने से सुबह और देर शाम ठंडक का एहसास बढ़ सकता है।

हरदोई में सबसे ठंडी रात

आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम में इस बदलाव के बीच दिन का तापमान धीरे-धीरे नीचे आ सकता है।

वहीं, रात के तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडक बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में हरदोई में सबसे ठंडी रात रही। मुजफ्फरनगर में 16.4 और मेरठ में 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा यूपी का कद: भाजयुमो की नई टीम में बड़े पदों पर प्रदेश के चेहरों को मिली जगह