यूपी में कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में साफ रहेगा आसमान, सुबह-शाम ठंड बढ़ने के आसार
उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जिसमें बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में धूप खिली रहेगी और सुबह-शाम हल्की ठंडक बढ़ेगी।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
अगले सात दिनों तक यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।
दिन में धूप खिली रहेगी, बारिश की संभावना नहीं।
सुबह-शाम हल्की ठंडक बढ़ेगी, खासकर पूर्वी-पश्चिमी यूपी में।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
आने वाले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम में कोई बड़ा फेरबदल देखने को नहीं मिलेगा। दिन के समय धूप खिली रहेगी और रात व सुबह के समय हल्की ठंडक बढ़ने का अनुमान है।
यूपी में शुष्क रहेगा मौसम
यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, कई इलाकों में ठंड बढ़ने की भी बात कही जा रही है।
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 18-24 अक्टूबर तक लगातार मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही, यूपी में इस हिस्से में सुबह और शाम के समय ठंडक भी बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 18 से 24 अक्टूबर के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
आने वाले दिनों में भी साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि पश्चिमी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। IMD के अनुसार, 23 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में आसमान एकदम साफ रहने का अनुमान है और मौसम शुष्क बना रहेगा।
