विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम, तापमान में होगी बढ़ोतरी

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Sun, 18 Oct 2026 07:43 AM (IST)

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हुई, जबकि पूर्वी यूपी शुष्क रहा। अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा, रातें ठंडी होंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश, पूर्वी यूपी शुष्क रहा।

  2. अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

  3. रात के तापमान में गिरावट, हल्की ठंड का अहसास।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिला है। राज्य के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ छिटपुट इलाकों में हल्की से बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा।

हालांकि, इस दौरान कहीं भी 1 सेमी या उससे अधिक भारी बारिश दर्ज नहीं की गई है। इसके साथ राज्य के अलग-अलग जिलों के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मेरठ के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई तो प्रयागराज का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रहा। बता दें कि शनिवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

आने वाले दिनों में भी साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि पश्चिमी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में आसमान एकदम साफ रहने का अनुमान है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि लखनऊ और इसके आसपास के जिलों में आसमान साफ रहने और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अच्छी धूप भी निकलेगी।

अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिन के मुकाबले अब रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। रात में हल्की ठंडी का अहसास होगा।

यह भी पढ़ें- यूपी के 10 जिलों में नए एसआरजी सिलेक्ट, पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने की संभालेंगे जिम्मेदारी