UP Weather Today: प्रदेश में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, वाराणसी समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान 26 से 28 अक्टूबर तक प्रभावी होगा। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
लखनऊ में हल्की ठंडक, सुबह धुंध का अहसास।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा।
पूर्वी यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश संभव।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अब धीरे-धीरे हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ऐसे में सुबह हल्की धुंध के साथ हल्की ठंड शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह के वक्त हल्की धुंध देखने को मिलेगी, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने की संभावना है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सैल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।
वहीं, न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खड़ी में 26 अक्टूबर की सुबह तक हल्के तूफान में परिवर्तित होने की पूरी संभावना है।
यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए 27 अक्टूबर की सुबह और 28 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी दिखेगा।
पूर्वी हिस्सों में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है। जिससे वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर समेत 16 जिलों में बारिश के आसार है। इसके अलावा 29 से 31 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से लेकर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
