विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: प्रदेश में थमा बारिश का सिलसिला, अगले 6 दिनों तक साफ रहेगा आसमान; बढ़ेगा तापमान

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:27 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 07:30 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में अब शनिवार से गुरुवार तक मौसम साफ रहने, दिन का तापमान बढ़ने और रात में न्यूनतम तापमान गिरने से ठंडक बढ़ने की संभावना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ से यूपी में हुई बारिश।

  2. अगले छह दिन मौसम साफ, धूप खिलेगी।

  3. दिन का तापमान बढ़ेगा, रात में ठंडक।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेशभर में शुक्रवार को मौसम के मिजाज में काफी बदलाव देखने को मिला। उत्तर भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसका सबसे अधिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में असर रहा, जहां तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बागपत जिले के खेकड़ा में सर्वाधिक 58 मिमि बारिश दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) के कुछ इलाकों में भी हल्की फुहारें पड़ीं, लेकिन आज यानी शनिवार से गुरुवार तक मौसम के पूरी तरह साफ होने और धूप खिलने की संभावना है।

पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिल सकती है। पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिल सकती है। साथ ही, धूप खिलने के कारण दिन का अधिकतम तापमान में लगभग 2°C तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

वहीं, रात में आसमान साफ होने और पछुआ हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3°C की गिरावट आने की संभावना है, जिससे रातों में ठंडक का अहसास बढ़ेगा। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2°C और न्यूनतम तापमान 22.0°C दर्ज किया गया।

इन जिलों में हुई इतनी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी के बागपत (खेकड़ा) में सबसे ज्यादा 58 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मथुरा के गोवर्धन में 44 मिमी, बागपत के बड़ौत में 38 मिमी, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में 34.2 मिमी और मुरादाबाद में 32.2 मिमी बारिश हुई।

मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हाथरस और आगरा जैसे जिलों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं वाराणसी में 6.8 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें- यूपी के 556 मदरसा हॉस्टलों में चल रही सुरक्षा मानकों की अनदेखी, NHRC ने लिया कड़ा एक्शन