Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: यूपी के कई ज‍िलों में रातभर हुई बार‍िश, सुबह से चल रही ठंडी हवाएं, आज भी IMD ने जारी क‍िया अलर्ट

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 07:45 AM (IST)

    UP Weather Update Today उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार शाम को जहां जमकर ओलावृष्टि हुई वहीं पूरी रात बार‍िश के बाद शन‍िवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। बार‍िश के बाद प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में तापमान में भी ग‍िरावट दर्ज की गई है।

    Hero Image
    UP Weather Update Today: यूपी के कई ज‍िलों में आज भी होगी बार‍िश

    लखनऊ, जासं। पहाड़ों से चलकर आ रही पश्चिमी हवाओं के साथ पूर्वी हवाओं के असर ने शुक्रवार की रात से ही कानपुर, लखनऊ के साथ प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज करवाई। शन‍िवार सुबह से तेज हवाओं से सिहरन भी बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी तराई बेल्ट समेत कुछ जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार देर रात तक लखनऊ समेत कई जिलों में सक्रिय रहा। हालांकि शनिवार से यह सिर्फ तराई बेल्ट के कुछ जिलों में सक्रिय रहकर समाप्त हो जाएगा। इसकी वजह से प्रदेश के उत्तरी जिलों में छिटपुट बारिश के बाद मौसम साफ हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइपीएल में मौसम की झड़ी

    राजधानी में आज आइपीएल का मैच भी है। दानिश के अनुसार, यहां दोपहर के बाद हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

    इन जिलों में हुई इतनी बारिश

    गुरुवार की रात से शुक्रवार की शाम 5:30 बजे तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात हुई है। लखनऊ में सात मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं, मुजफ्फरनगर में 21 मिमी, कानपुर में 18 मिमी, मेरठ में 13.8 मिमी, बाराबंकी में 10 मिमी, नजीबाबाद में 9.0 मिमी, अलीगढ़ में 8.4 मिमी, आगरा में 5.5 समेतवाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, बांदा, देवरिया समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश रिकार्ड की गई।

    शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान उरई में 34.5 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं सबसे न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ जगहों पर छिटपुट बरसात भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है।

    कौशांबी में गुरुवार की शाम से मौसम ने अचानक फिर करवट ले ली है। धूलभरी हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह वर्षा हुई। इससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिल गई है मगर किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम में नमी के कारण रात में सिहरन होने से लोगों के घरों में कंबल फिर से निकल आए हैं। मौसम के जानकारों के मुताबिक मार्च महीने की शुरुआत में गर्मी अचानक बढ़ गई थी।

    तापमान सामान्य से लगभग तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया था। इसकी वजह से मौसम को संतुलित करने के लिए दूसरे पखवारा में वर्षा और ओलावृष्टि भी हुई।लगभग एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम बना रहा। उसके बाद मौसम फिर साफ हो गया, जिसकी वजह से गर्मी बढ़ गई। नौबत यह हो गई कि दोपहर में लोग परेशान होने लगे। बहरहाल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार शाम से मौसम ने अचानक फिर करवट ली है।

    शुक्रवार की सुबह कुछ देर के लिए वर्षा हुई, लेकिन उसके बाद मौसम फिर साफ हो गया। दिन में तल्ख धूप हो गई। बहरहाल, तीन बजे के बाद आसमान में फिर से बादल छा गए। हल्की हवा भी चलती रही। दो-तीन दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डा. मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पहले तापमान में अचानक वृद्धि हुई, उसके बाद मौसम में नमी बनी।

    इसकी वजह से वातावरण में जो दबाव बना। मौसम के बदलाव की यही वजह है।उनका कहना है कि जितनी वर्षा हुई। उससे फसलों के लिए फिलहाल नुकसान नहीं है, लेकिन वर्षा तेज होने अथवा हवा तेज चलने पर फसलों के गिरने का डर बना रहेगा और कटने में देरी होगी। वहीं, बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है।