Move to Jagran APP

UP Weather Alert: यूपी में IMD ने जारी क‍िया तेज आंधी के साथ बार‍िश व ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम में आएगी ठंडक

UP Weather Alert उत्‍तर प्रदेश में मौसम व‍िभाग ने 24 घंटे में तेजी से बादल छाने के साथ तेज आंधी तूफान और बार‍िश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Thu, 30 Mar 2023 09:44 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 09:44 AM (IST)
UP Weather Alert: यूपी में IMD ने जारी क‍िया तेज आंधी के साथ बार‍िश व ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम में आएगी ठंडक
UP Weather Alert: प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में सुबह से बादल छाए हुए हैं

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Alert प्रदेश में मौसम व‍िभाग ने अगले 24 घंटे में कई शहरों में तेज आंधी के साथ बार‍िश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी क‍िया है। लखनऊ में आज तेज आंधी और बार‍िश की संभावना है। आगरा में सुबह से ही काले घने बादल छाए हुए हैं। कानपुर में धूप न‍िकलने की वजह से मौसम में थोड़ी गर्मी है। मौसम व‍िभाग ने लखनऊ और आसपास के ज‍िलों के ल‍िए 31 मार्च से एक अप्रैल तक वर्षा के साथ तूफान की चेतावनी जारी की है।

loksabha election banner

आगरा में एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार दोपहर बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आया। बादल लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। गुरुवार से लेकर तीन दिन तक वर्षा के आसार हैं। 31 मार्च को जिले के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।मार्च मध्य में हुई वर्षा के बाद अब माह का अंत भी वर्षा के साथ ही होगा। ईरान के आसमान में एक और पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसी के चलते वर्षा के आसार बन रहे हैं।

बुधवार से बादलों ने डेरा जमा लिया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 17. 4 डिग्री सेल्सियस रहा।दिन भर रही तेज धूप से लोग परेशान रहे। धूप से त्वचा जलती महसूस हो रही थी।शाम को हल्की ठंडी हवा भी चली। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि एक अप्रैल तक वर्षा के आसार हैं। गुरुवार शाम को बूंदाबांदी हो सकती है।

कानपुर में दो सप्ताह बाद बुधवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे बुधवार को लोगों ने दिन में भी गर्मी महसूस की। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मार्च महीने में बुधवार को दूसरी बार तापमान 34 डिग्री तक पहुंचा है। इससे पहले 15 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर गया था।

मंगलवार -बुधवार की रात में न्यूनतम तापमान भी एक दिन पहले के 14.8 डिग्री से बढ़कर 15.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात गर्म रहने का असर भी दिन की गर्मी पर पड़ा है हालांकि दिन में बादलों की आवा-जाही बनी रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा एस एन सुनील पांडेय का कहना है कि गुरुवार के बाद मौसम में फिर नमी आ सकती है। बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी और बूंदाबादी के भी आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। 31 मार्च को पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि 30 मार्च से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवा के कारण तापमान में गिरावट के साथ बारिश के आसार भी बन रहे हैं।

30 मार्च को छिटपुट बारिश के बाद 31 मार्च को प्रदेश भर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की सफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह मौसम एक अप्रैल भी जारी रहेगा। इसके बाद मौसम दोबारा सामान्य होने लगेगा।

UP Weather Alert: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी क‍िया बार‍िश का अलर्ट, फसलों को हो सकता है नुकसान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.