विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: लखनऊ में बारिश से मिली राहत, 30 से अधिक जिलों के लिए अलर्ट जारी

Published: Fri, 27 Mar 2026 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2026 08:25 AM (IST)

राजधानी समेत कई जिलों में तापमान बढ़ा है, लेकिन अब मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को यूपी ...और पढ़ें

तस्‍वीर एआई जनरेटेड है।

तस्‍वीर एआई जनरेटेड है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी समेत कई जिलों में पिछले दो दिनों से दिन और रात के तापमान में वृद्धि जारी है। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम पारा 36 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है। हालांकि शुक्रवार की सुबह बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या और प्रयागराज समेत 30 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, एक दर्जन से अधिक जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के पूर्वानुमान हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर बारिश की संभावना है। बदले मौसम का असर लखनऊ में भी रहेगा। हालांकि, यहां वर्षा की के आसार नहीं हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को मध्य यूपी के कुछ जिलों समेत पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और तेज हवा चलेगी, जबकि शनिवार से इसका असर प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में दिखेगा। मौसम में बदलाव की वजह से दिन और रात के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

शुक्रवार को लखनऊ में भी अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। राजधानी में दिन का पारा 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। अगले दो दिन पश्चिम के दो दर्जन जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। एक अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में फिर से वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- यूपी का 'आरआरटीसी' मॉडल, अब छोटे शहरों में भी संभव हैं जटिल प्रसव; योगी सरकार ने बदला हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा