विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:55 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट तो कुछ में उमस दर्ज की गई है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पूर्वी यूपी में 18-20 सितंबर तक बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट।

  2. पश्चिमी यूपी में 18-19 सितंबर के बीच हल्की बारिश की चेतावनी जारी।

  3. दोनों क्षेत्रों में 20-24 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम भी शुष्क करेगा।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कई इलाकों में तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। बुधवार को प्रतापगढ़, कौशांबी और प्रयागराज समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बरसात हुई थी। पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में एक-दो दिन गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना बनी हुई है।

यूपी में बारिश का अलर्ट

आने वाले दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-20 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 21-24 सितंबर के बीच कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में 18-19 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही, 20-24 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ में मानसून की विदाई के बीच जोरदार बारिश, आज पूर्वी यूपी में गरज-चमक का अलर्ट जारी