विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: सावधान! प्रयागराज समेत इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 58 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

Published: Wed, 16 Jul 2025 08:14 PM (IST)

पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने विंध्य और बुंदेलखंड के 11 जिलों ...और पढ़ें

प्रयागराज समेत इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रयागराज समेत इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। लखनऊ में भी हल्की से मध्यम वर्षा भीषण उमस से राहत दे रही है। मौमस विभाग ने गुरुवार को विंध्य और बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, ललितपुर और झांसी समेत कुल 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा 19 अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बरसात का पूर्वानुमान है। 58 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राजधानी में तो छिटपुट बरसात हुई, लेकिन वाराणसी, सुलतानपुर, प्रयागराज समेत पूरब के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गुरुवार को विंध्य, बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, एक से 15 जुलाई की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से करीब 41 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

वहीं पूर्वी क्षेत्रों में भी 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में वर्षा में वृद्धि देखने को मिलेगी। खासकर, मध्य और पूर्वी यूपी में अच्छी बरसात के आसार बन रहे हैं। गुरुवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, हमीरपुर, महोवा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन व आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बरसता होगी। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो-तीन दिन यही स्थिति रहेगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।