यूपी में कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है, जबकि कुछ स्थानों पर उमस बनी हुई है। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी, उमस से राहत नहीं।
मौसम विभाग ने भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली का अलर्ट दिया।
पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 24 से 27 सितंबर तक वर्षा की संभावना।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई स्थानों पर अभी भी लोग उमस का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी है। इसके अलावा, प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 27 सितंबर के दौरान पूरे यूपी में सतह पर तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान लोगों को जलभराव और जर्जर भावनों के पास न जाने की सलाह दी गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश दर्ज की गई।
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 24 से 26 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं, 4 और 27 सितंबर के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और 25 और 26 सितंबर को भी बारिश की संभावना है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: IMD के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 27 सितंबर के बीच कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 26 सितंबर को कई स्थानों पर गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश होने का अनुमान है।
प्रदेशभर में 28 सितंबर तक रुक-रुककर वर्षा होती रहेगी। 29 अक्टूबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है। मानसून की विदाई की बात करें तो चार अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश से बारिश का दौर पूरी तरह थम जाएगा।
बुधवार को दिनभर धूप निकलने से लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 45 जिलों में दिन का पारा सामान्य या इससे नीचे बना रहा।
यह भी पढ़ें- UP Weather Update: जाते-जाते जमकर भिगोएगा मानसून, गोरखपुर समेत पूरे पूर्वी यूपी में अलर्ट
