विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में कल का मौसम: कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी, पूर्वांचल में भी बदलेगा रुख

Published: Fri, 16 Oct 2026 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2026 06:24 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जहां कई हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट।

  2. पूर्वी यूपी में हल्की बारिश, पश्चिमी में तेज हवाएं और ओले।

  3. मौसम विभाग ने 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं की चेतावनी दी।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश और कई जगहों पर धूप निकली रही। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटे में पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कई जगहों पर आंधी और गरज-चमक के साथ बूंदें गिरी। आने वाले दिनों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में ओलावृष्टि और तेज हवाएं की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आने वाले दिनों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश भी हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी 16 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश या छिटपुट बौछारें पड़ने का अनुमान है। वहीं, 17 अक्टूबर से क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: IMD के अनुसार, यूपी के पश्चिमी हिस्से में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- UP Weather: आज लखनऊ और पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार, 14 जिलों में वज्रपात व ओलावृष्टि का अलर्ट