Move to Jagran APP

विधायक लोकेंद्र के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद विधानसभा पांच तक स्थगित

प्रदेश में विधानमंडल में आज बजट सत्र में विधानसभा में राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकेगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 26 Feb 2018 10:13 AM (IST)Updated: Mon, 26 Feb 2018 01:02 PM (IST)
विधायक लोकेंद्र के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद विधानसभा पांच तक स्थगित
विधायक लोकेंद्र के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद विधानसभा पांच तक स्थगित

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश विधानमंडल के बिजनौर के नूरपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित। उत्तर प्रदेश के पहले पूर्ण बजट सत्र में विधानसभा की कार्यवाही अब 6 मार्च से होगी।

loksabha election banner

भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि देने के देने के बाद आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही पांच मार्च तक स्थगित कर दी गई है। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विधायक लोकेंद्र सिंह की मौत की सूचना पर सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकेंद्र सिंह समर्पित जनप्रतिनिधि थे। वह लोकप्रिय विधायक थे। इस दौरान बसपा विधान मंडल दल के नेता लालजी वर्मा और कांग्रेस विधान मंडल दल की तरफ से लोकेंद्र सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने लोकेंद्र सिंह की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। राम गोविंद चौधरी ने कहा कि लोकेंद्र सिंह के जाने से अपूर्ण क्षति हुई है।

बिजनौर के नूरपुर से भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की सीतापुर में 21 फरवरी को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। वह लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर समिट में सम्मलित होने के लिए आ रहे थे। तड़के हुए इस हादसे में विधायक के दो सुरक्षाकर्मी, ड्राईवर और ट्रक के खलासी की भी मौत हो गई। दर्दनाक हादसा एनएच 24 पर कमलापुर थाना क्षेत्र के कैकेयापारा गांव के पास हुआ। लोकेंद्र सिंह चौहान सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार विधायक चुने गये थे और बिजनौर के भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे।

टीएसआर सुब्रमण्यम के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ दुखी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सचिव तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव रहे टीएसआर सुब्रमण्यम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा श्री सुब्रमण्यम एक योग्य, कर्मठ और व्यवहार कुशल अधिकारी थे। उन्होंने प्रदेश व केन्द्र सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किया था। उनकी अमूल्य सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.