विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र : शिवपाल सिंह यादव ने कहा- CM सीएम योगी आदित्यनाथ मेहनती और ईमानदार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 03 Oct 2019 02:42 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 09:00 PM (IST)

शिवपाल ने कहा कि कल मैं बदायूं के दौरे पर था। जहां पर एक घंटे में 15 बार बिजली गई। आज भी यह एक बड़ी समयस्या है।

यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र : शिवपाल सिंह यादव ने कहा- CM सीएम योगी आदित्यनाथ मेहनती और ईमानदार
यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र : शिवपाल सिंह यादव ने कहा- CM सीएम योगी आदित्यनाथ मेहनती और ईमानदार

लखनऊ, जेएनएन। राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव विधानभवन में विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। 

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कई जगहों पर मुकदमा नही लिखा जा रहा है। शिवपाल ने कहा कि कल मैं बदायूं के दौरे पर था। जहां पर एक घंटे में 15 बार बिजली गई। आज भी यह एक बड़ी समयस्या है। इस पर ध्यान देना चाइए। बिजली की स्थिति सही नही है। उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट के बारे में कहा कि जितने निवेश की बात हुई है उतना निवेश नही आया है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ऐसा नहीं की कुछ अच्छा काम नहीं हुआ है। महिलाओं को गैस सिलिंडर दिया गया यह एक अच्छी योजना है।  मेरा सुझाव है कि गैस सिलेंडर के लिए गरीबों को सब्सिडी दी जाए।  उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना में उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, यह अच्छी बात है। इसके बाद भी अभी काफी लोगों को आवास की जरूरत है। सरकार उस पर ध्यान दे। इस प्रदेश का नेतृत्व एक ईमानदार मुख्यमंत्री के हाथ में है। उनके काम करने का तरीका हमको पसंद है। मुख्यमंत्री मेहनती है , पर प्रदेश की पुलिस को अभी कसने की जरूरत है।

शिवपाल सिंह यादव बतौर विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल हुए हैं। शिवपाल सिंह यादव इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी से विधायक हैं। वह सपा विधायक के रूप में कार्यवाही में शामिल हैं। इस विदेश सदन की कार्यवाही से प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने किनारा किया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के विधायक के रूप में शिवपाल सिंह यादव तथा नितिन अग्रवाल ने शामिल होकर यहां दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया है।

शिवपाल सिंह यादव पार्टी लाइन से विपरीत विधानसभा में बैठे। समाजवादी पार्टी ने पखवारा भर पहले ही शिवपाल सिंह यादव की सदस्यता रद करने को पत्र दिया था। इसके बाद पार्टी ने नोटिस देकर वापस लेने की चर्चा चरम पर थी। फिलहाल समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की है। हरदोई से सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि विपक्षी नेता तब सदन छोड़ कर भाग जाते हैं जब जनता के हितों की बात होती है। 2017 और 2019 में जनता उन्हें सबक सिखा चुकी है। आगे भी सिखाएगी।

सपा से गठबंधन कर सकते हैं, विलय नहीं

इससे पहले जब पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह भविष्य में समाजवादी पार्टी से गठबंधन तो कर सकते हैं, लेकिन पार्टी के विलय का सवाल ही नहीं है। हालातों को देखते हुए ही नई पार्टी का गठन किया गया था। कहा कि कई बार उन्होंने यही चाहा कि सपा में विघटन की स्थिति न बने। नेताजी मुलायम सिंह यादव की कोई बात नहीं मानी गई। इसी का परिणाम था कि विधानसभा चुनावों में उन्हें पार्टी बनाकर उम्मीदवार उतारने पड़े। इससे नुकसान सपा और प्रसपा दोनों का हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।