विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधानमंडल Budget Session को लेकर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Sun, 08 Feb 2026 01:35 PM (IST)

UP Budget Session 2026: बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (कार्यमंत्रणा समिति) की बैठकें सत्र शुरू होने से पहले बुलाई जाती हैं, जिसमें ...और पढ़ें

विधान भवन में सर्वदलीय बैठक में भाग लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व अन्य

विधान भवन में सर्वदलीय बैठक में भाग लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व अन्य

HighLights

  1. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक

  2. सदन की कार्यवाही, सत्र की अवधि, कार्यसूची और संभावित एजेंडे पर चर्चा

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में रविवार को उत्तर प्रदेश विधान भवन में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बैठक में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र नौ फरवरी सोमवार से प्रारंभ होगा। पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानमंडल के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी।

बजट सत्र से पहले आयोजित इस सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद, मुहिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य, समाजवादी पार्टी से नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय, संग्राम सिंह यादव व रविदास मेहरोत्रा और कांग्रेस से आराधना मिश्रा मोना मौजूद थे।

बैठक में विधानसभा सत्र की अवधि के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इससे पहले कार्य मंत्रणा समिति की भी बैठक में सदन के कार्यक्रम को हरी झंडी दी गई। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (कार्यमंत्रणा समिति) की बैठकें सत्र शुरू होने से पहले बुलाई जाती हैं, जिसमें मुख्यमंत्री, विभिन्न दलों के नेता और विधानसभा अध्यक्ष भाग लेते हैं।

इस बैठक में सदन की कार्यवाही, सत्र की अवधि, कार्यसूची और संभावित एजेंडे पर चर्चा करके कार्य योजना तय की जाती है ताकि सदन सुचारू रूप से चल सके। इस बैठक का उद्देश्य सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों के बीच आपसी समन्वय और संवाद स्थापित करना है।
बैठक में एजेंडे पर चर्चा, प्रश्नकाल, बजट या अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों पर समय तय करने पर चर्चा की गई। बैठक यह सुनिश्चित करती है कि सत्र के दौरान जनता से जुड़े विषयों पर चर्चा हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन, लखनऊ में विधानसभा सत्र के संचालन के संबंध में सर्वदलीय बैठक की।