उत्तर प्रदेश विधानमंडल का Budget Session 2026 आज से, यातायात पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
UP VidhanMandal Budget Session 2026: पुलिस उपायुक्त यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि डायवर्जन के दौरान परेशानी होने पर लोग यातायात विभाग की हेल्पलाइन 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया
HighLights
पहले दिन हंगामे का आसार
यातायात पुलिस ने डायवर्जन जारी किया प्लान
जागरण संवाददाता, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2026 सोमवार से प्रारंभ होगा। पहले दिन हंगामे का आसार देख यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।
बजट सत्र 2026 20 फरवरी तक है। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों का यातायात बदला रहेगा। यातायात पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन जारी किया है। पुलिस उपायुक्त यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि डायवर्जन के दौरान परेशानी होने पर लोग यातायात विभाग की हेल्पलाइन 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह रहेगा बदलाव
बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात जनभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जाएगा।
डीएसओ चौराहे से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। इसे पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर भेजा जाएगा।
रायल होटल चौराहे से विधानसभा होकर हजरतगंज की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इसे कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर भेजा जाएगा।
संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगी। यह बसें बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
केकेसी तिराहा, चारबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रायल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी। यह बसें लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंग्टन चौराहे से कैसरबाग होकर जाएंगी।
गोमतीनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी। यह बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए जाएंगी।
सिकन्दरबाग चौराहे से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, 1090 चौराहा या चिरैयाझील होते भेजा जाएगा।
परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहे से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, 1090 चौराहा होते हुये गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होकर जाएगा।
डीएसओ चौराहे से सिसेण्डी तिराहा, रायल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रायल होटल चौराहे से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर जाएगा।
