विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरे से बदलेगी UP की तस्वीर: विधान सभा चुनाव से पहले प्रदेश में ये बड़े प्रोजेक्ट पूरे करेगा टूरिज्म विभाग

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:10 PM (IST)

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन परियोजनाओं को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करने और नए शिलान्यास दशहरा तक शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. पर्यटन मंत्री ने परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

  2. लंबित एस्टीमेट का निस्तारण एक दिन में करने को कहा।

  3. दशहरा तक नई परियोजनाओं के शिलान्यास शुरू होंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। साल 2027 के विधान सभा चुनाव से पहले सरकार पर्यटन परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारी कर रही है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पहले से संचालित परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट का एक दिन में निस्तारण कराया जाए और शिलान्यास की प्रक्रिया दशहरा तक शुरू करा दी जाए। उन्होंने क्रियान्वयन में देरी पर अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

मंगलवार को पर्यटन भवन में हुई बैठक में मंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, उनके एस्टिमेट से जुड़ी लंबित कार्रवाई में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। विभाग का उद्देश्य स्वीकृत पर्यटन परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर जमीन पर उतारना है।

किन मुद्दें पर हुई चर्चा?

बैठक में प्रस्तावित पर्यटन परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई, इनमें गोरखपुर के बुढ़िया माता मंदिर, आगरा की वाल्मीकि वाटिका और अमेठी के तपेश्वरनाथ मंदिर के विकास से जुड़े प्रमुख प्रस्ताव शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां और औपचारिकताएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। अपर मुख्य सचिव एवं पर्यटन महानिदेशक अमृत अभिजात ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए और प्रत्येक परियोजना की प्रगति निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें- यूपी में होगी सहायक अध्यापकों की बंपर भर्ती, एजुकेशन क्वालिफिकेशन में बदलाव के बाद अब आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।