विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Top News Today: सीएम योगी का पश्चिमी यूपी का चुनावी दौरा, मुख्तार की मौत मामले में जेल कर्मियों के होंगे बयान

Published: Mon, 01 Apr 2024 07:38 AM (IST)

UP TOP News Today मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हाथरस जांएगे। लोकसभा चुनाव के दौरान अलीगढ़ मंडल में उनका पहली ...और पढ़ें

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, मुख्‍तार अंसारी। - फाइल फोटो
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, मुख्‍तार अंसारी। - फाइल फोटो

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, नई द‍िल्ली। UP Top News Today: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हाथरस जांएगे। लोकसभा चुनाव के दौरान अलीगढ़ मंडल में उनका पहली बार आगमन हो रहा है। वह सुबह 11:30 बजे आगरा रोड पर अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह करीब एक घंटे यहां रुकेंगे। इसके बाद बुलंदशहर में नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हाल में दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

एक था मुख्तार बांदा: मुख्तार की मौत मामले में जेल कर्मियों के होंगे बयान

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में न्यायिक व मजिस्ट्रियल जांचें होनी हैं। एमपीएमएलए कोर्ट की न्यायाधीश गरिमा सिंह ने जेल प्रशासन को पत्र भेजकर शीघ्र सभी तथ्यों व सीसीटीवी फुटेज को संकलित करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को न्यायाधीश मंडल कारागार जांच करने पहुंचेंगी। माफिया की सील की गई तन्हाई बैरक को देखेंगी। ड्यूटी में रहे अधीक्षक, डिप्टी जेलर व जेल वार्डरों से लेकर रसोइया तक से बयान लिए जाएंगे, जिसके आधार पर वह जांच रिपोर्ट तैयार कर बाद में जिला जज बब्बू सारंग को सौंपेंगी। इसके बाद न्यायिक अधिकारी एडीएम भी अपनी जांच करेंगे।

प्रयागराज: फंस गई टीजीटी-पीजीटी प्रतीक्षा सूची की दूसरी काउंसिलिंग

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-पीजीटी भर्ती 2021 की प्रतीक्षा सूची की दूसरी काउंसिलिंग हाई कोर्ट में एक याचिका लगाए जाने से अटक गई। शिक्षा निदेशालय ने भर्ती में जिस श्रेणी का पद रिक्त था, प्रतीक्षा सूची से उसी श्रेणी के अभ्यर्थी को रिक्त पद के सापेक्ष पहली काउंसिलिंग से कालेज आवंटित किया।

इस प्रक्रिया में सामान्य वर्ग से चयनित अभ्यर्थी से ज्यादा अंक पाने के बावजूद बाहर रह गए ओबीसी वर्ग के चार अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। इस पर कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर निर्देश दिया कि ओबीसी की मेरिट ज्यादा है तो सामान्य श्रेणी के पद पर उसे नियुक्ति दी जाए।

लखनऊ: एकेटीयू के कालेजों में भी ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय- एकेटीयू से प्रदेश में 753 कॉलेज जुड़े हैं। इन कॉलेजों में नोडल सेंटर बनाकर ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग देने की तैयारी है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने नागर विमानन महानिदेशालय से लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। संस्थानों को इसके लिए अलग-अलग आवेदन करने होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से अब कुछ सेंटर बनाकर नए सत्र से इसकी शुरुआत की जाएगी।

यह भी पढ़ें: CM Yogi: सीएम योगी की ताबड़तोड़ रैलियां आज, हाथरस, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर में प्रबुद्ध सम्मेलनों को करेंगे संबोधित

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: यूपी में कांग्रेस ने 21 जिला व शहर अध्यक्ष किए घोषित, राजनीतिक मामलों की समिति में 8 और अधिकारियों को जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।