विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में स्थापित होंगे 500 से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, 13 संस्थानों के साथ हुआ समझौता

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:40 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में 2031 तक 500 वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) स्थापित किए ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश में स्थापित होंगे 500 से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर।

उत्तर प्रदेश में स्थापित होंगे 500 से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर।

HighLights

  1. 2031 तक उत्तर प्रदेश में 500 जीसीसी स्थापित होंगे।

  2. 4 करोड़ वर्ग फीट ग्रेड-ए ऑफिस स्पेस विकसित किया जाएगा।

  3. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स 634 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में वर्ष 2031 तक 500 वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए राज्य के विभिन्न शहरों में चार करोड़ वर्ग फीट ग्रेड-ए आफिस की जगह विकसित की जा रही है। साथ ही निवेशकों को सरकार की तरफ से पूंजीगत सब्सिडी सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी रही हैं।

उन्होंने कहा कि जीसीसी की स्थापना को बढ़ावा देने का उद्देश्य राज्य को उन्नत प्रौद्योगिकी, वैश्विक कारोबारी संचालन और रोजगार के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

सोमवार को होटल द सेंट्रम में आईआईटी कानपुर एलुमनाई एसोसिएशन, इन्वेस्ट यूपी और एचसीएल टेक के सहयोग से आयोजित जीसीसी समिट का उद्घघाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत औद्योगिक आधार, कुशल मानव संसाधन, बुनियादी ढांचे और निवेश-अनुकूल नीतियों के बल पर उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं वाले राज्य के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक कंपनियों के नवाचार का हब बनाना है। राज्य में अनुमानित 6.7 लाख पेशेवर हैं, जिनमें तीन लाख प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े हैं।

सरकार स्टेट एआई मिशन, डीप-टेक हब, एआई सिटी और रोबोटिक्स क्लस्टर जैसी पहल को भी आगे बढ़ा रही है। गोल मेज सम्मेलन में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुुप्ता ‘नन्दी’ ने निवेशकों को जीसीसी नीति के तहत दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।

एलजी करेगी 634 करोड़ का निवेश

एलजी इलेक्ट्रानिक्स जीसीसी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में 634 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। स्मार्टवर्क्स नोएडा में 20 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में जीसीसी सिटी की स्थापना करेगी। साथ ही लखनऊ के बीबीडी टाइम्स स्क्वायर में भी दो लाख वर्ग फीट क्षेत्र विकसित कर रही है।

एचसीएल टेक के उपाध्यक्ष किरण चेरुकुरी ने बताया कि कंपनी एआई आधारित जीसीसी सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित कर रही है। माइक्रोसाफ्ट के राजीव कुमार ने राज्य की कानून व्यवस्था की तारीफ की और निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश कते लिए आमंत्रित किया।

पांच निवेशकों को जारी किए एलओसी

समिट में हवेल्स इंडिया लिमिटेड, एमेरिप्राइज इंडिया एलएलपी, मेटलाइफ ग्लोबल आपरेशन्स सपोर्ट सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, एलजी साफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और डब्ल्यूएसपी कंसल्टेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) जारी किए गए।

इन 15 निवेशकों के साथ हुए एमओयू

ईवाई जीडीएस, एएमएल राइटसोर्स, कंप्यूटर सेंटर, मेटलाइफ, डीएसवी, डैमैक,अल्ट्रुआइस्ट, स्मार्टवर्क्स, पेटीए, एडब्ल्यूएस, बार्कलेज, नौकरी और आइबीएम के साथ सरकार ने निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। स्मार्टवर्क्स और पेटीएम ने दो-दो एमओयू किए हैं। स्मार्टवर्क्स लखनऊ में दो जीसीसी कैंपस स्थापित करेगा।

अकादमिक सहयोग के लिए इनके साथ हुआ एमओयू

समिट में अकादमिक सहयोग के लिए आईआईटी कानपुर, आईआईटी रुड़की, आइआइएम लखनऊ, आईआईटी (बीएचयू),अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, शिव नादर विश्वविद्यालय, एमएनएनआइटी इलाहाबाद, लखनऊ विश्वविद्यालय, ट्रिपल आईआईटी इलाहाबाद, ट्रिपल आईआईटी लखनऊ, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय और डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे गोड़धोइया नाला परियोजना का लोकार्पण, जलभराव से मिलेगी मुक्ति