विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में नकली दवाएं मिलने के बाद यूपी STF ने हिमाचल में पकड़ी अवैध फैक्ट्री, नामी कंपनियों के रैपर और मशीनें जब्त

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

वाराणसी में नकली दवाओं की खेप मिलने के बाद यूपी एसटीएफ और एफएसडीए ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में एक अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. यूपी एसटीएफ ने हिमाचल में अवैध दवा फैक्ट्री पर छापा मारा।

  2. नामी कंपनियों की नकली दवाएं विभिन्न बीमारियों के लिए बन रही थीं।

  3. दवा निर्माण, पैकिंग मशीनें और कच्चा माल जब्त किया गया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वाराणसी में नकली दवा की खेप मिलने के बाद उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की संयुक्त टीम ने हिमाचल के नालागढ़ तहसील स्थित राजपुरा, खेड़ा बाईपास पर अवैध दवा निर्माण इकाई में छानबीन की, जहां नामी कंपनियों की ब्रांडेड दवाओं की नकल तैयार की जा रही थी। मौके से दवाओं के निर्माण, पैकिंग और छपाई मे इस्तेमाल होने वाली मशीनें व उपकरण बरामद किए गए हैं। जहां विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि इकाई मे प्रतिजैविक, तंत्रिका तंत्र संबंधी और गैस की समस्या मे इस्तेमाल होने वाली महंगी व अधिक मांग वाली दवाओं की नकल तैयार की जा रही थी। इनमें पैन-डी कैप्सूल, प्रेसिज-300 कैप्सूल (प्रेगाबालिन), सी-एजेड (सेफिक्सिम और एजिथ्रोमाइसिन), ए-सिपेक्स-625 (एमोक्सिसिलिन और पोटैशियम क्लैवुलनेट) तथा न्यूरो-300 (प्रेगाबालिन) शामिल हैं। जीरोडोल एसपी, मांटिना एल, रेबिसेक एलएस, क्लैवेम 625, शेलकाल 500 और टैक्सिम ओ 200 समेत अन्य दवाओं से जुड़ी सामग्री भी मिली है। इनकी गुणवत्ता और प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।

छापेमारी मे ब्लिस्टर पैकिंग मशीन, एल्यूमिनियम-एल्यूमिनियम पैकिंग मशीन, कैप्सूल भरने की मशीन और वजन मापने वाली मशीनें मिलीं। दवाओं के पैकेट तैयार करने के लिए छपी हुई फॉइल और स्टीरियो छपाई के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

इससे इकाई मे दवाओं के निर्माण के साथ उनकी पैकिंग और ब्रांडेड पैकेट तैयार करने की व्यवस्था होने की पुष्टि हुई है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि यहां तैयार नकली दवाओं की आपूर्ति किन राज्यों, शहरों और दवा कारोबारियों तक की जा रही थी। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे आपूर्ति नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी सरकार बढ़ाएगी छोटे शहरों और धार्मिक स्थलों तक हवाई सेवा, उड़ान योजना से मिलेगा बढ़ावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।