यूपी में अब पेंशन-छात्रवृत्ति के आवेदनों और भुगतान की होगी ऑनलाइन निगरानी, AI रखेगा पैनी नजर
उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के आवेदन व भुगतान की अब ऑनलाइन निगरानी होगी। समाज कल्याण विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर पारदर्शिता बढ़ाएगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
पेंशन, छात्रवृत्ति आवेदनों की ऑनलाइन निगरानी होगी।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा।
पारदर्शिता और त्वरित शिकायत निस्तारण पर जोर।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में आवेदन से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया की समाज कल्याण विभाग आनलाइन निगरानी कराएगा। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का भी उपयोग किया जाएगा।
आवेदनों की जांच, लाभार्थियों के सत्यापन और डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के साथ शिकायतों का आनलाइन निस्तारण भी किया जाएगा। अभी आवेदन आन लाइन लिए जा रहे हैं लेकिन निगरानी के लिए ऐसी व्यवस्था नहीं थी।
समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि पात्र लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए आवेदनों की जांच और पात्रता का सत्यापन जरूरी है। आवेदन, भुगतान या पात्रता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आनलाइन व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। इससे पात्र लाभार्थियों को सहायता पाने में अनावश्यक परेशानी से बचाने और प्रक्रिया में गड़बड़ियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- हर्बोकेम ग्रुप समेत बाराबंकी के कई मेंथा कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर जांच पूरी, करोड़ों की टैक्स चोरी के संकेत
अरुण ने कहा कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना विभाग का प्रयास है। लोगों को सरकारी सुविधाओं के लिए अनावश्यक दौड़भाग न करनी पड़े, इसके लिए आवेदन और भुगतान की प्रक्रिया सरल बनाने तथा शिकायतों के समाधान पर जोर दिया जा रहा है।
