हर्बोकेम ग्रुप समेत बाराबंकी के कई मेंथा कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर जांच पूरी, करोड़ों की टैक्स चोरी के संकेत
बाराबंकी में हर्बोकेम ग्रुप और मेंथा तेल कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की तीन दिवसीय छापेमारी पूरी हो गई ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
हर्बोकेम ग्रुप समेत मेंथा कारोबारियों पर आयकर छापा।
तीन दिवसीय छापेमारी में 12 करोड़ की कर चोरी के संकेत।
संदिग्ध खरीद और लेखा अभिलेखों में मिली विसंगतियां।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मेंथा तेल कारोबार से जुड़े हर्बोकेम ग्रुप और बाराबंकी के अन्य कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की अंवेषण शाखा की छापेमारी बुधवार देर रात पूरी हो गई। सोमवार से शुरू हुई तीन दिवसीय कार्रवाई में 12 करोड़ रुपये की संभावित चोरी के संकेत मिले है।
आयकर टीमों के फतेहपुर क ब्राह्मणी टोला निवासी मेंथा कारोबारी सचिन जैन, सूरतगंज के कारोबारी गिरजा शंकर हयारण और मसौली क्षेत्र के सादामऊ निवासी मेंथा कारोबारी पप्पू वर्मा की ट्रेडिंग कंपनी के कार्यालय, गोदाम और आवास पर दस्तावेज खंगाले। मेंथा क्रिस्टल का उत्पादन और निर्यात करने वाली कंपनी के ठिकानों पर भी जांच की गई है।
जांच में किसानों और अपंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से संदिग्ध खरीद, कथित फर्जी खर्चाें तथा लेखा अभिलेखों में विसंगतियों की पड़ताल की गई। खरीद-बिक्री और मुनाफे के आंकड़ों में अंतर मिलने की जानकारी है। टीमों की कड़ियां भी खंगाली। जब्त दस्तावेजों और वित्तीय रिकार्ड के विश्लेषण के बाद कर चोरी की वास्तविक राशि स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी: 426 करोड़ की संपत्ति कुर्की के बाद चंदे-खर्च की जांच तेज, आजम खान के करीबियों पर गिरफ्तारी की तलवार
आयकर की दो टीम लखनऊ में रियल स्टेट में निवेश किए जाने दायरे में बताए जा रहे हैं। हर्बोकेम ग्रुप से जुडी रियल स्टेट फर्म ओमेगा डेवलपर्स एंड बिल्डर्स की परियोजनाओं में फ्लैटों की बिक्री के वास्तविक भुगतान को लेकर कागजात की पड़ताल की गई है। फिलहाल आयकर विभाग ने छापेमारी संभावित आंकड़े स्पष्ट नहीं किया है।
