विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी SI भर्ती परीक्षा के बाद सवालों की चर्चा, अभ्यर्थियों में क्यों दिखी नाराजगी? 

Published: Sat, 14 Mar 2026 10:55 PM (IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित एसआई भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा लखनऊ के 54 केंद्रों पर संपन्न हुई।

परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी - जागरण

परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी - जागरण

HighLights

  1. एसआई भर्ती परीक्षा लखनऊ के 54 केंद्रों पर संपन्न हुई।

  2. सामान्य हिंदी के एक प्रश्न पर अभ्यर्थियों में नाराजगी दिखी।

  3. प्रश्नपत्र वायरल होने की अफवाहें, बोर्ड ने नकारा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक (एसआइ) व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार को राजधानी के 54 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई।

परीक्षा खत्म होते ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के बीच प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया। खासतौर पर सामान्य हिंदी के एक सवाल को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी दिखी। इंटरनेट मीडिया पर भी प्रश्न को लेकर चर्चाएंं होती रहीं।

भर्ती बोर्ड के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। इस भर्ती के लिए करीब 90 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन पहले दिन लगभग 73 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी।

इसी दौरान सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र के 31वें सवाल को लेकर चर्चा तेज हो गई। अभ्यर्थियों ने भी प्रश्न पर नाराजगी जताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर पहली पाली का प्रश्नपत्र वायरल होने की भी चर्चा होेने लगी हालांकि भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने वायरल पेपर को फर्जी बताया है।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस परीक्षा में आए प्रश्न के किस विकल्प पर भड़के ब्रजेश पाठक? बोले- कड़ी कार्रवाई की जाएगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।