विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 1.28 लाख शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी, अक्टूबर की सैलरी में मिलेगा दो माह का बढ़ा हुआ मानदेय

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:32 PM (IST)

प्रदेश के 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। सरकार ने सितंबर और अक्टूबर के मानदेय के लिए 460.23 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

सीएम योगी आदित्यनाथ। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का सीधा लाभ मिलेगा।

  2. सितंबर और अक्टूबर के मानदेय हेतु 460.23 करोड़ रुपये जारी।

  3. शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये हुआ।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के 1,27,841 शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। समग्र शिक्षा के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 में कार्यरत शिक्षामित्रों के सितंबर और अक्टूबर के मानदेय के लिए सरकार ने 460.23 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। प्रत्येक माह के लिए 230.11 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।

शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। दोनों माह की धनराशि का जनपदवार आवंटन किया गया है।

संबंधित जिलों को आवंटित धनराशि के अनुसार शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बढ़े मानदेय से प्रदेश के करीब 1.28 लाख शिक्षामित्रों को सीधे लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 28 हजार शिक्षामित्रों को अब भी मूल विद्यालय लौटने का इंतजार, सिर्फ पांच जिलों को मिला लाभ