विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सचिवालय में आठ अधिकारियों की पदोन्नति, दो बने विशेष सचिव, तीन को मिला संयुक्त सचिव का ओहदा

Published: Sat, 31 Oct 2026 12:24 AM (IST)

सचिवालय प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आठ अधिकारियों को पदोन्नत किया है, जिसमें दो संयुक्त सचिव विशेष सचिव बने हैं। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. सचिवालय के आठ अधिकारियों को मिली पदोन्नति।

  2. दो संयुक्त सचिव विशेष सचिव के पद पर पदोन्नत।

  3. तीन उप सचिव और तीन अनु सचिव भी पदोन्नत हुए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सचिवालय प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को सचिवालय में तैनात आठ अधिकारियों की उनके मौजूदा विभागों में पदोन्नति के आदेश जारी किए। खाद्य एवं रसद विभाग के संयुक्त सचिव असीम कुमार सिंह और परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव (लेखा) मनोज कुमार को विशेष सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है।

श्रम विभाग के उप सचिव आफाक अहमद, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग में उप सचिव हरी लाल सिंह के साथ ही इसी विभाग में तैनात उप सचिव (लेखा) जितेंद्र प्रताप सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

महिला कल्याण विभाग में अनु सचिव अवनीश कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में अनु सचिव अभिजीत और कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में अनु सचिव अभय कुमार त्रिपाठी को उप सचिव के पद पर पदोन्नति मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।