विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के साथ मिलेगा अतिरिक्त पोषण, अब बच्चों को परोसा जाएगा ताजा हलवा और उपमा

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 04 Nov 2026 06:00 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को अब मिड-डे मील के साथ अतिरिक्त पोषण मिलेगा। पीएम पोषण योजना के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. मिड-डे मील संग बच्चों को अतिरिक्त पोषण मिलेगा।

  2. सूजी का हलवा और नमकीन उपमा परोसा जाएगा।

  3. 6 नवंबर धनतेरस से योजना की शुरुआत होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिषदीय और अन्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब मिड-डे मील के साथ अतिरिक्त पोषण भी मिलेगा। पीएम पोषण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में विद्यार्थियों को सूजी से बना ताजा मीठा हलवा और नमकीन उपमा परोसा जाएगा।

इसका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। यह व्यवस्था प्रदेश के सभी जिलों में योजना के दायरे में आने वाले विद्यालयों में लागू होगी। इसके तहत महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में मीठा हलवा तथा दूसरे, चौथे और पांचवें सप्ताह में नमकीन उपमा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में आशियाना बनाना हुआ महंगा, अब नक्शा पास कराने के लिए देना होगा भारी भरकम चार्ज

इस तरह बच्चों को हर महीने पांच दिन अतिरिक्त पोषणयुक्त भोजन मिलेगा। इसकी शुरुआत छह नवंबर को धनतेरस से होगी। स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था पर भी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए मां समूह, विद्यालय प्रबंध समिति और टास्क फोर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।