यूपी में स्कूली बच्चों की निगरानी होगी मजबूत, चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम पर खर्च होंगे 6.55 करोड़
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की निगरानी और शैक्षिक स्थिति के लिए 6.55 करोड़ रुपये जारी किए ...और पढ़ें

HighLights
परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की निगरानी हेतु 6.55 करोड़ रुपये जारी।
एमआइएस और चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के संचालन पर होगा खर्च।
प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी चाइल्ड ट्रैकिंग से जुड़ेगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों से जुड़ी सूचनाओं, नामांकन और शैक्षिक स्थिति की निगरानी को लेकर सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 6.55 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह राशि एमआइएस (यू-डायस प्लस) और चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के संचालन पर खर्च की जाएगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को राशि के उपयोग और निगरानी के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
कुल 6.55 करोड़ रुपये में एमआइएस के लिए 2.62 करोड़ रुपये और चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के लिए 3.93 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। यह राशि विद्यालय स्तर पर स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) के माध्यम से स्वीकृत गतिविधियों पर खर्च होगी। यू-डायस प्लस के जरिए विद्यालयों और विद्यार्थियों से संबंधित आंकड़ों के संकलन और उनके उपयोग पर जोर दिया गया है।
वहीं, चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से बच्चों की शैक्षिक स्थिति और प्रगति की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक विद्यार्थी की विशिष्ट अपार आईडी को चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- अनुशासन व कड़े निर्णयों से ‘आयरन लेडी’ कहलाई मायावती, दो दशक पहले अकेले दम पर बनाई थी सरकार
