विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM आवास योजना: यूपी में 5.56 लाख ग्रामीण आवासों को मंजूरी, सीतापुर को मिले सबसे ज्यादा 47000 मकान

Published: Thu, 03 Sep 2026 10:52 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 5,56,634 आवासों को स्वीकृति मिली है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिलेवार आवंटन किया, जिसमें सीतापुर को सर्वाधिक 47,160 आवास मिले।

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूपी में 5.56 लाख ग्रामीण आवास स्वीकृत।

  2. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिलेवार आवंटन किया।

  3. सीतापुर को सर्वाधिक 47,160 आवास आवंटित।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 5,56,634 आवास स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के तहत गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिलेवार इन आवासों की स्वीकृति प्रदान की।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में 6.18 लाख आवास का लक्ष्य है। इसमें से 90 प्रतिशत लक्ष्य का आवंटन जिलों को ग्राम पंचायतवार कर दिया गया है।

इनमें सीतापुर को 47,160, सोनभद्र को 35,412, बहराइच को 27,229, खीरी को 24,139, प्रतापगढ़ को 23,092, बांदा को 21,673, प्रयागराज को 17,004, मिर्जापुर को 16,109, सुल्तानपुर को 16,032, जौनपुर को 15,253, बाराबंकी को 15,124, हरदोई को 14,871, अमेठी को 14,414, रायबरेली को 13,464, फतेहपुर को 13,207, गोंडा को 12,348, शाहजहांपुर को 11,308, आजमगढ़ को 10,824 आवास सहित सभी जिलों का आवंटन शामिल है। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय सीमा में निर्मित कराने निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में बनेगा एक्सप्रेस-वे जंक्शन, 47 गांवों की जमीन का गजट जारी; भूमि अधिग्रहण पर 10 दिन में मांगी आपत्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।