विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:50 PM (IST)

कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल और सैनिक स्कूल गोरखपुर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू।

सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू।

HighLights

  1. ऑनलाइन आवेदन 25 अक्टूबर तक, लेट फीस के साथ 31 अक्टूबर तक।

  2. कक्षा छह (बालक) और कक्षा नौ (बालक-बालिका) के लिए प्रवेश।

  3. प्रवेश परीक्षा 20 दिसंबर को, परिणाम 30 दिसंबर को जारी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। देश के पहले सैनिक स्कूल में वर्ष 2027-28 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल में कक्षा छह में बालक और कक्षा नौ में बालक व बालिकाओं के प्रवेश होंगे। इसी के साथ सैनिक स्कूल गोरखपुर में भी समान नियमों के तहत प्रवेश होंगे।

ऑनलाइन फॉर्म सैनिक स्कूल की वेबसाइट www.upsainikschool.org पर 25 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की फीस एक हजार रुपये है। इसके बाद 26 से 31 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ दो हजार रुपये जमा कर फॉर्म भरे जा सकेंगे।

ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले बच्चों की प्रवेश परीक्षा लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में होगी। अभ्यर्थी अधिकतम तीन शहरों का विकल्प दे सकते हैं।

स्कूल प्रशासन उसमें से एक शहर का सेंटर आवंटित करेगा। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू से पहले निर्धारित प्रारूप के तहत मेडिकल में सफल होना जरूरी है। लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार होगी।

लिखित परीक्षा का परिणाम परीक्षा के दस दिन के बाद स्कूल की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। ऑनलाइन अप्लीकेशन भरते समय यदि कोई त्रुटि हो गई है तो उसे एडिट करने के लिए तीन से पांच नवंबर तक संशोधन विंडो खुली रहेगी।

यह रहेंगी प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • 25 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म।
  • 26 से 31 अक्टूबर तक लेट फीस सहित दो हजार रुपये के साथ भरे जाएंगे फॉर्म।
  • 3 से 5 नवंबर तक खुली रहेंगी फॉर्म की त्रुटि में सुधार के लिए संशोधन विंडो।
  • 20 दिसंबर को होगी प्रवेश परीक्षा।
  • 10 शहरों में बनाए जाएंगे लिखित परीक्षा के केंद्र।
  • 24 दिसंबर को स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड होगी उत्तर कुंजी।
  • 30 दिसंबर को जारी होगी लिखित परीक्षा का परिणाम।
  • 7 जनवरी को अपलोड होंगे इंटरव्यू के लिए काल लेटर।
  • 1 फरवरी से 28 फरवरी तक होंगे मेडिकल व इंटरव्यू।
  • 15 से 20 मार्च के बीच जारी होंगे अंतिम परिणाम।
  • 50 हजार रुपये सालाना होगी सामान्य फीस।
  • 1,00,000 रुपये सेल्फ फाइनेंस के तहत लगेगी फीस।

यह भी पढ़ें- अग्निवीर बनने के लिए देर रात से जुटने लगे अभ्यर्थी, बरेली में आयोजित भर्ती में 12 जिलों के युवा लगाएंगे दौड़