UP Ram Navami Holiday: यूपी में रामनवमी पर दो दिन की छुट्टी, बैंक खुले रहेंगे या बंद? दूर करें कन्फ्यूजन
Today Bank Holiday: यूपी में रामनवमी पर 26 और 27 मार्च 2026 को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।

UP Ram Navami Bank Holiday

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। Today Bank Holiday | उत्तर प्रदेश में रामनवमी के पावन अवसर पर योगी सरकार ने 26 और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
CM योगी के इस निर्णय के बाद प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज इन दोनों दिनों के लिए बंद रहेंगे।
जहां तक बैंकों का सवाल है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार 26 मार्च को रामनवमी के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश तो है, लेकिन बैंक खुले रहेंगे। चूंकि यह अतिरिक्त अवकाश राज्य सरकार द्वारा घोषित किया गया है और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (NI Act) के तहत अनिवार्य नहीं है, इसलिए अधिकांश बैंक 27 मार्च को खुले रह सकते हैं।
बैंकों के लिए यह वर्किंग डे हो सकता है, क्योंकि RBI के कैलेंडर में इसे 'Holiday' के रूप में चिह्नित नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- Bank Holiday: क्या आज रामनवमी वाले दिन बैंक खुले हैं, चेक करें 26 मार्च को आपके शहर में बैंक बंद हैं या नहीं
Bank Holiday: शनिवार और रविवार को भी रहेगी छुट्टी
इसके तुरंत बाद 28 मार्च को महीने का 'चौथा शनिवार' और 29 मार्च को 'रविवार' होने के कारण बैंकों में फिर से अवकाश रहेगा, जिससे बैंकिंग कार्यों के लिए केवल शुक्रवार (27 मार्च) का ही समय उपलब्ध होगा।
ऐसे में अगर आप आज बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको एक बार बैंक हॉलिडे का कैलेंडर जरूर चेक कर लेना चाहिए।
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रीरामनवमी के अवसर पर 26 एवं 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
— Information and Public Relations Department, UP (@InfoDeptUP) March 25, 2026
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने प्रदेशभर के मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या एवं जनभावनाओं के दृष्टिगत यह निर्णय लिया है, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में सुविधा मिल…
RBI Bank Holiday Calendar के अनुसार-
आज इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद
आज अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
कल इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद
लखनऊ, पटना, हैदराबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, रांची, गंगटोक और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

