राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आहट, सपा और भाजपा में सेंधमारी की होड़ तेज
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका बढ़ गई है, क्योंकि सपा ने तीसरे ...और पढ़ें
-1790705309041_m.webp)
यह त्वीर एआई के
HighLights
यूपी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना बढ़ी है।
सपा तीसरे प्रत्याशी के लिए एनडीए विधायकों से संपर्क में।
भाजपा भी अपनी आठवीं सीट सुरक्षित करने में जुटी है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जमीन तैयार हो रही है। सपा के तीसरे प्रत्याशी को मैदान में उतारने की घोषणा के बाद सेंधमारी की कोशिशें तेज हो गई हैं। तीसरा प्रत्याशी जिताने के लिए सपा के एनडीए गठबंधन के कई विधायकों से संपर्क साधने की बात कही जा रही है। उनको विधान सभा टिकट की गारंटी दी जा रही है। इस बीच भाजपा ने भी अपनी आठवीं सीट को सुरक्षित करने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ शुरू हो गई। चुनाव में एक सीट पर जीत के लिए 37 मत आवश्यक हैं। वर्तमान में आधिकारिक रूप से सपा के 101 विधायक हैं, परंतु इनमें पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रास वोटिंग करने वाले विनोद चतुर्वेदी, राकेश पांडेय, आशुतोष मौर्य और पूजा पाल शामिल हैं।
इनमें तो पूजा पाल भाजपा की पदाधिकारी भी बन चुकी है। ऐसे में इनका समर्थन सपा को मिलना मुश्किल है। हालांकि सपा को उम्मीद है कि पिछले बार के इन बागियों से एक या दो उनके समर्थन में आ सकते हैं। ऐसे में तीसरा प्रत्याशी जिताने के लिए सपा को 12 से 14 वोटों की जरूरत पड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक सपा इसके लिए सुभासपा के चार विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद कर रही है।
इसके अलावा भाजपा और अन्य दलों के उन विधायकों के भी संपर्क में है, जिनको अपने टिकट कटने की आशंका है। ऐसे विधायकों से कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव में समर्थन देंगे तो आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें या उनके स्वजन को सपा टिकट देगी। सपा की रणनीति से भाजपा भी सतर्क हो गई है।
