विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में पोस्टर वॉर तेज, सपा कार्यालय के बाहर हनुमान जी का आशीर्वाद लेते दिखे अखिलेश

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:27 AM (IST)

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज हो गया है। सपा मुख्यालय के बाहर अखिलेश यादव को हनुमानजी ...और पढ़ें

फोटो क्रेडिट- एक्स।

फोटो क्रेडिट- एक्स।

HighLights

  1. यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज।

  2. सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव को हनुमानजी का आशीर्वाद।

  3. 2027 की जीत और सनातन सम्मान का संदेश।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। विधान सभा चुनाव से पहले पोस्टरों के माध्यम से संदेशों की सियासत तेज हो गई है। एक दिन पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर कई जिलों में पोस्टर लगाकर माफियाराज के आरोप लगाए गए थे। मंगलवार को सपा मुख्यालय के बाहर पोस्टर के जरिए वर्ष 2027 की जीत के लिए अखिलेश यादव को हनुमानजी का आशीर्वाद होने का संदेश दिया गया।

सोमवार को प्रदेश के कई शहरों में सपा के खिलाफ अलग-अलग पोस्टर लगाए गए थे। इनमें आजम खां, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, रमाकांत यादव, वीरपाल सिंह यादव आदि की तस्वीरें लगाकर सपा पर निशाना साधा गया था। इन पोस्टरों पर लगाने वाले का नाम नहीं था। इससे पहले लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर भगवान राम का शाप देते पोस्टर लगाया गया था।

यह पोस्टर भी बेनामी था और सपा ने इसे भाजपा की साजिश बताया था। मंगलवार को सपा कार्यालय के बाहर एक पार्टी नेता की ओर से ‘विजयी भव: 2027’ शीर्षक से लगवाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव को हनुमानजी का आशीर्वाद लेते दर्शाया गया। पोस्टर पर मुलायम सिंह यादव, डिंपल यादव की भी तस्वीरें लगी थीं। माना जा रहा है कि इसके माध्यम से सपा की सनातन सम्मान की रणनीति का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें- लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के बाद अब राज्यसभा में भी खत्म होगा बसपा का वजूद, 'शून्य' हो जाएगी पार्टी