लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के बाद अब राज्यसभा में भी खत्म होगा बसपा का वजूद, 'शून्य' हो जाएगी पार्टी
लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के बाद अब बसपा राज्यसभा में भी शून्य हो जाएगी, क्योंकि पार्टी के एकमात्र राज्यसभा ...और पढ़ें

HighLights
बसपा का राज्यसभा में एकमात्र सदस्य का कार्यकाल समाप्त
विधायकों की कमी से बसपा चुनाव लड़ने में असमर्थ
लोकसभा, विधानसभा के बाद राज्यसभा में भी शून्य बसपा
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा, विधान सभा, विधान परिषद में पहले से ही शून्य पर पहुंच चुकी बसपा दो माह बाद राज्यसभा में भी शून्य हो जाएगी। पार्टी के एक मात्र राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम का कार्यकाल भी 25 नवंबर को समाप्त हो जाएगा।
चूंकि बसपा के विधायक ही नहीं हैं, इसलिए अब न राज्यसभा और न ही विधान परिषद सदस्य के चुनाव में वह लड़ने की स्थिति में है। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में बलिया की रसड़ा विधान सभा सीट से पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह जीते थे। हाल ही में उनका निधन हो चुका है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का कोई भी सांसद नहीं चुना गया था।
