विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब यूपी में AI की पढ़ाई करेंगे पॉलीटेक्निक के छात्र, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने शुरू की तैयारी

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:38 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को रोजगारपरक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने की तैयारी है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल किया जाएगा।

  2. संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद 1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।

  3. विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने के लिए प्लेसमेंट व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पालीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को रोजगारपरक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आगामी सत्र की प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही पाठ्यक्रमों में नए बदलाव की योजना बनाई जा रही है। वर्तमान में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) को समाहित करने की तैयारी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके सिंह नए सत्र में नई तैयारी के बारे में जानकारी दी।

पालीटेक्निक पाठ्यक्रमों में इस बार क्या नया करने जा रहे हैं?

वर्तमान में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) को शामिल करने की तैयारी चल रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नई तकनीक के अनुरूप दक्ष बनाना है। फिलहाल यह प्रस्ताव उच्च स्तर पर विचाराधीन है और समिति के पास भेजा गया है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले इस पर निर्णय होने की उम्मीद है।

नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

पालीटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश के लिए एक दिसंबर से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विद्यार्थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी।

डिप्लोमा करने के बाद विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने के लिए क्या तैयारी है?

विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र की स्थापना की गई है। प्रत्येक जिले में एक राजकीय पालीटेक्निक को नोडल संस्थान बनाया गया है।

कई व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मांग बढ़ रही है, लेकिन सीटों में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है। इसकी क्या वजह है?

पालीटेक्निक में सीटों का निर्धारण तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।