UP Politics: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया नई टीम का ऐलान, कार्यकारिणी में इन नेताओं को मिली जगह

योगी सरकार 2.0 के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही शनिवार को प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 51 पदाधिकारियों की सूची जारी की है।