उत्तर प्रदेश में पांच पुलिस अधिकारियों का तबादला, दो का ट्रांसफर रद; संशोधित लिस्ट जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के पांच अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन किया गया है। संशोधित ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश में पांच पुलिस अधिकारियों का तबादला।
HighLights
यूपी पुलिस में अपर पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण आदेश संशोधित।
पांच अधिकारियों के संबंध में निर्णय, दो के तबादले निरस्त।
पवन गौतम रायबरेली, आलोक सिंह-तृतीय कासगंज भेजे गए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन किया गया है। सोमवार को जारी संशोधित सूची में पांच अधिकारियों के संबंध में निर्णय लिया गया है। इसमें दो अधिकारियों का पूर्व में प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है, जबकि दो अधिकारियों को नए जिलों में तैनाती दी गई है।
संशोधित आदेश के अनुसार पवन गौतम का जनपद खीरी से जनपद कासगंज किया गया स्थानांतरण बदल दिया गया है। अब उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद रायबरेली के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं रायबरेली में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आलोक सिंह-तृतीय को अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कासगंज बनाया गया है।
इसी क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर प्रस्तावित संतोष कुमार-तृतीय का स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। वह पूर्ववत पद पर रहेंगे।
इसके अलावा उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल का अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद बरेली के पद पर प्रस्तावित स्थानांतरण भी निरस्त किया गया है।
वहीं मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र, लखनऊ में तैनात संतोष कुमार-द्वितीय को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जनपद बरेली के पद पर तैनाती दी गई है।
यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1, लोगों को मिल रही सब्सिडी और रोजगार
