UP Police Transfer: पुलिस महकमे में जारी है तबादले की झड़ी, 7 उपाधीक्षकों का रातोंरात ट्रांसफर; अब यहां मिली तैनाती
UP Police Transfer उत्तर प्रदेश शासन ने प्रांतीय सेवा संवर्ग के सात पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है। डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वहीं प्रदेश सरकार ने राज्य कर विभाग ने विभिन्न जोनों में तैनात 51 संयुक्त आयुक्तों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में ज्यादातर उन अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें उप आयुक्त से संयुक्त आयुक्त बनाया गया था
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रांतीय सेवा संवर्ग के सात पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है। डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
नाम - वर्तमान नियुक्ति - नवनियुक्ति
- विनोद कुमार द्विवेदी - पुलिस उपाधीक्षक, हरदोई - मंडलाधिकारी, प्रयागराज
- अमर बहादुर - एएनटीएफ मुख्यालय, लखनऊ - मंडलाधिकारी, कानपुर
- राजकुमार पांडेय - पुलिस अकादमी, मुरादाबाद - मंडलाधिकारी चित्रकूट
- अरुण कुमार सिंह - सहायक सेनानायक, 34 वीं वाहिनी पीएससी, वाराणसी - मंडलाधिकारी मीरजापुर
- महेंद्र सिंह देव - सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज - मंडलाधिकारी सहारनपुर
- रामकृष्ण चतुर्वेदी - पीटीएस, मुरादाबाद - मंडलाधिकारी, बस्ती
- मंजू शुक्ला -यूपीपीसीएल, मेरठ - पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ
वहीं, प्रदेश सरकार ने राज्य कर विभाग ने विभिन्न जोनों में तैनात 51 संयुक्त आयुक्तों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में ज्यादातर उन अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें उप आयुक्त से संयुक्त आयुक्त बनाया गया था, लेकिन पदोन्नति के बाद उनका तबादला नहीं किया गया था। इन्हें तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- UP News: राज्यकर विभाग में 51 संयुक्त आयुक्तों के तबादले, तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश