पुलिसकर्मियों के ट्रेनिंग सिलेबस में होगा बदलाव, पदों के हिसाब से तैयार होंगे नए कोर्स
बेहतर पुलिसिंग के लिए उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी है। नए पाठ्यक्रम विभिन्न पदों ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में होगा बदलाव।
नए पाठ्यक्रम iGOT ऑनलाइन पोर्टल पर पदों के अनुसार उपलब्ध होंगे।
पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय इस प्रक्रिया के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बेहतर पुलिसिंग के लिए अब पुलिसकर्मियों के पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी की जा रही है। नए पाठ्यक्रमों को अलग-अलग पदों की जिम्मेदारियों के अनुसार तैयार किया जाएगा।
इन पाठ्यक्रमों को केंद्र सरकार के एकीकृत ऑनलाइन प्रशिक्षण पोर्टल (आईजीओटी) पर उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय को इस प्रक्रिया के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। इस संदर्भ में जारी निर्देशों के अनुसार कमिश्नरेट, जोन, रेंज और राज्य स्तरीय इकाइयां प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार कराने के लिए प्रभारी अधिकारी के माध्यम से प्रशिक्षण निदेशालय को प्रस्ताव भेज सकेंगी।
प्रस्ताव में विषय, संक्षिप्त विवरण और संबंधित पद के लिए उसकी उपयोगिता बतानी होगी। पाठ्यक्रम तैयार करने से पहले निदेशालय की लिखित अनुमति जरूरी होगी। पाठ्यक्रम की अवधि 20 से 60 मिनट के बीच होगी।
विषय विशेषज्ञों की मदद से प्रस्तुतीकरण तैयार किया जाएगा और गुणवत्ता की समीक्षा के बाद प्रत्येक स्लाइड के लिए बोलने की सामग्री तैयार होगी।
पाठ्यक्रम हिंदी में होंगे, जरूरत के अनुसार सरल अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया जा सकेगा। फोटो और वीडियो भी जोड़े जा सकेंगे। प्रत्येक पाठ्यक्रम के अंत में कम से कम 10 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
यह भी पढ़ें- यूपी में जल जीवन मिशन गड़बड़ी मामले में ईडी ने शुरू की जांच, 6 IAS अफसर भी रडार पर
