विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Police Bharti: होमगार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा में हुआ बड़ा बदलाव, महिला व पुरुष दोनों को मिली छूट

Published: Thu, 08 Jan 2026 09:43 PM (IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 में होमगार्डों को आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी, जिससे उनकी अधिकतम आयु ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. होमगार्डों को पुलिस भर्ती में तीन साल की छूट।

  2. आयु सीमा अब 25 से बढ़कर 28 वर्ष हुई।

  3. आवेदन 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक जारी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में होमगार्ड को भी आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। होमगार्ड महिला व पुरुष श्रेणी में पात्रता के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 25 वर्ष के स्थान पर अब 28 वर्ष होगी।

अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के अनुसार महिला व पुरुष दोनों श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए जन्मतिथि दो जुलाई 1997 से एक जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है।

इसका आदेश पांच जनवरी को जारी किया गया था। उसी क्रम में होमगार्ड को भी आयु सीमा में छूट दी जा रही रही है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in देखते रहने की अपील की है। बता दें कि पुलिस विभाग में 32,679 सिपाही व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए बीते वर्ष 31 दिसंबर से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। आवदेन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस- 15,131
  • सिपाही नागरिक पुलिस - 10,469
  • सिपाही विशेष सुरक्षा बल - 1,341
  • सिपाही घुड़सवार पुलिस - 71
  • जेल वार्डर (पुलिस) -3,279
  • जेल वार्डर (महिला) -106