विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पहले दिन ही धांधली, ब्लूटूथ इयरफोन लगाए मिला अभ्यर्थी; बायोमैट्रिक जांच ने भी खोली पोल

Published: Fri, 23 Aug 2024 09:34 PM (IST)

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का पर्दाफाश रायबरेली में ब्लूटूथ इयरफोन के साथ अभ्यर्थी पकड़ा गया। आगरा में फर्जी ...और पढ़ें

आचार्य द्विवेदी इंटर कालेज, रायबरेली - जागरण
आचार्य द्विवेदी इंटर कालेज, रायबरेली - जागरण

HighLights

  1. परीक्षा में ब्लूटूथ इयरफोन लगाए दबोचा गया अभ्यर्थी
  2. बायोमैट्रिक जांच में भी पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन तीन अभ्यर्थी गड़बड़ी करने में पकड़े भी गए। रायबरेली स्थित आचार्य द्विवेदी इंटर कालेज में पहली पाली की परीक्षा में शामिल औरैया निवासी उपेन्द्र सिंह ब्लूटूथ इयरफोन का प्रयोग करता पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसे पुलिस को साैंप दिया।

वहीं आगरा पुलिस ने शाहगंज के साकेत विद्यापीठ इंटरमीडिएट कालेज से पहली पाली में एक फर्जी अभ्यर्थी विवेक उर्फ विमल को गिरफ्तार किया है। हाथरस निवासी विवेक ने वर्ष 2018 में भी पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। भर्ती की उम्र निकल जाने के चलते विवेक ने नाम बदलकर विमल कुमार की पहचान धारण कर वर्ष 2018 में दोबारा दसवीं और फिर बारहवीं की परीक्षा दी थी, जिसमें अपनी उम्र भी कम लिखाई।

विमल नाम का आधार कार्ड भी बनवाया था। परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक जांच में वह पकड़ा गया। महाराजगंज में डा.अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में इयर बड लेकर प्रवेश कर रहे अभ्यर्थी हरियाणा के भिवानी निवासी योगेश को पकड़ा गया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। तीनों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बर्खास्त महिला सिपाही व साथी को भेजा जेल

गोरखपुर में पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर रुपये वसूलने के मामले में पकड़ी गई श्रावस्ती की निलंबित महिला सिपाही पिंंकी सोनकर को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को बांसगांव कस्बे से पिंकी व उसके सहयोगी संगम विहार, दिल्ली निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के मोबाइल फोन से कई अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व रकम वसूले जाने के साक्ष्य मिले थे।

भाग निकला अभ्यर्थी

गोरखपुर में बांसगांव तहसील मुख्यालय स्थित जवाहर लाल इंटर कालेज में दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा युवक बायोमैट्रिक जांच में पकड़ा गया। हालांकि वह परीक्षा केंद्र से भाग निकला, जिसकी तलाश कराई जा रही है। मामले में केंद्र पर तैनात एक कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - 

UP Police Bharti: इतनी कड़ी थी सुरक्षा, 32.45 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा; पांच को पुलिस ने पकड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।