यूपी पुलिस के 1889 पदों पर होगी सीधी भर्ती, बोर्ड की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं डिटेल
उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक उप निरीक्षक (लेखा/लिपिक) और कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 1889 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर में होगी।
-1774285362768_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पुलिस में उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक उप निरीक्षक (लेखा) व सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 537 और कंप्यूटर ऑपरेटर के 1352 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।
इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर सूचना प्रकाशित की है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सहायक परिचालकों के 44 पदों के लिए भी सीधी भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर या नवंबर माह में किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.goiv.in पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
