विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी पुलिस पीईटी परीक्षा: 9 केंद्रों पर बदली तारीख, अब 8 अक्टूबर को होगा टेस्ट

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:48 AM (GMT+05:30)

पुलिस में आरक्षी व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा की कुछ तिथियों में संशोधन किया गया ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. पुलिस आरक्षी भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा तिथियों में संशोधन।

  2. वर्षा के कारण 9 केंद्रों पर 1 अक्टूबर की परीक्षा स्थगित।

  3. फतेहपुर, बरेली, गोरखपुर सहित केंद्रों पर अब 8 अक्टूबर को परीक्षा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पुलिस में आरक्षी व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा की कुछ तिथियों में संशोधन किया गया है। वर्षा के कारण 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली, नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर, छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ और 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में पहली अक्टूबर को होने वाली परीक्षा की तिथि आठ अक्टूबर कर दी गई है।

जबकि इन केंद्रों पर तीन अक्टूबर से होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। बोर्ड की ओर से संशोधित परीक्षा की सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वहीं, प्रयागराज, झांसी, लखनऊ, रायबरेली और अलीगढ़ समेत शेष छह केंद्रों पर परीक्षा एक अक्टूबर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

यह भी पढ़ें- 'जल्द घोषित होगा तीसरा प्रत्याशी, कई विधायक संपर्क में', राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार को लेकर बोले अखिलेश यादव